Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 26 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सपा का बड़ा चुनावी ऐलान: महिलाओं को हर साल ₹40,000 देने का वादा

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा चुनावी दांव खेला है। पार्टी की ओर से ‘स्त्री सम्मान–समृद्धि योजना’ की घोषणा करते हुए मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो पात्र महिलाओं को हर वर्ष ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एंकर: उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी वादों का दौर तेज हो गया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए ‘स्त्री सम्मान–समृद्धि योजना’ लॉन्च की है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिंपल यादव ने घोषणा की कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल चालीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। पार्टी का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

लखनऊ में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी ने ‘स्त्री सम्मान–समृद्धि योजना’ का ऐलान किया। योजना के तहत सरकार बनने पर पात्र महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹40,000 सीधे आर्थिक सहायता के रूप में देने का वादा किया गया है। डिंपल यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, घरेलू खर्च और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है, ताकि हर परिवार की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

पार्टी ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की अपनी नीति का हिस्सा बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणा 2027 के चुनाव में महिला वोट बैंक को केंद्र में रखकर बनाई गई रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है, क्योंकि प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और सभी दल उन्हें लुभाने की कोशिश में जुटे हैं

Previous News

राया थाना मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

गोविंद नगर थाना मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक