Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 26 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया थाना मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति फेज-5.0" के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़छाड़ अथवा शोहदों की हरकत होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Previous News

जन्माष्टमी पर मथुरा में गूंजेगा कन्हैया मित्तल का भजन, होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

Next News

सपा का बड़ा चुनावी ऐलान: महिलाओं को हर साल ₹40,000 देने का वादा