Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 26 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोविंद नगर थाना मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

त्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति फेज-5.0" के द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Previous News

सपा का बड़ा चुनावी ऐलान: महिलाओं को हर साल ₹40,000 देने का वादा

Next News

महाकाल दर्शन पर जा रही 23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी तोड़ा दम