Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CMO ने फहराया तिरंगा, हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थाम ANM छात्राओं संग निकाली तिरंगा रैली

देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। आजादी के इस पावन पर्व पर मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। CMO डॉ. राधावल्लभ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को देश सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान CMO ने डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और निस्वार्थ सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राधावल्लभ ने कहा कि देश को आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीज का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ इलाज करना भी राष्ट्र सेवा का ही एक बड़ा रूप है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ANM TC की छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली रही। रैली में CMO डॉ. राधावल्लभ खुद हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगे-आगे चलते नजर आए। तिरंगा हाथ में लेकर निकली छात्राओं के साथ पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

लोगों को संबोधित करते हुए CMO डॉ. राधावल्लभ ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए वीरों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। आज के दिन हमारा कर्तव्य है कि हम अपने काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के लिए मरीजों की सेवा करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का संकल्प लिया।

Previous News

कांग्रेस पार्टी ने निकाली विशाल प्रभात फेरी, महानगर कांग्रेस कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

Next News

मथुरा जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन