Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ मथुरा में भी राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल और महिला अस्पताल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस दौरान मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के साथ अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों और बृजवासियों को शुभकामनाएं भी दी गईं। अस्पताल परिसर में तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच स्वतंत्रता दिवस का खास उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोग पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करते रहेंगे।

Previous News

CMO ने फहराया तिरंगा, हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थाम ANM छात्राओं संग निकाली तिरंगा रैली

Next News

स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे ठा. बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब