Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस पार्टी ने निकाली विशाल प्रभात फेरी, महानगर कांग्रेस कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह कांग्रेस पार्टी की ओर से मथुरा में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत मथुरा के हृदय स्थल होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय से हुई। इसके बाद प्रभात फेरी भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, स्वामी घाट, द्वारकाधीश मंदिर और छत्ता बाजार होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रभात फेरी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रभात फेरी के समापन के बाद महानगर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई और इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। वहीं आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यालय और प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

Previous News

मथुरा अग्निशमन केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को किया नमन

Next News

CMO ने फहराया तिरंगा, हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थाम ANM छात्राओं संग निकाली तिरंगा रैली