Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन में लहराया तिरंगा, डीएम-एसएसपी ने निकाली भव्य बाइक रैली

मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भूतेश्वर तिराहा स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन कार्यालय से भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक पर सवार होकर शहर में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह सहित प्रशासन और नगर निगम के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

बाइक तिरंगा रैली भूतेश्वर तिराहा से शुरू होकर डीग गेट, गोविंद नगर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नंबर-3, रामलीला मैदान, महाविद्या कॉलोनी, अग्रसेन/मसानी चौराहा, बिरला मंदिर, वृंदावन 100 फुटा रोड, प्रेम मंदिर तिराहा, रमन रेती, वृंदावन परिक्रमा मार्ग, अटाला चुंगी समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

रैली के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में तिरंगे लहराते नजर आए। देशभक्ति के माहौल के बीच लोगों ने भी रैली का स्वागत किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए टैंक चौराहा/योद्धा चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

तिरंगा रैली के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान मथुरा-वृंदावन में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Previous News

पानीगांव तिराहे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टीनशेड से बनी अवैध दुकानें जमींदोज

Next News

तिरंगे की शान में रंगा सुरीर, विशाल तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों छात्र-छात्राएं