Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तिरंगे की शान में रंगा सुरीर, विशाल तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों छात्र-छात्राएं

मथुरा। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सुरीर कस्बे में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जमुना प्रसाद श्री राम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे कस्बे को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा सती मोहल्ला स्थित विद्यालय परिसर से शुरू होकर देवी मंदिर, बस स्टैंड, नया बाजार और पैंठ बाजार होते हुए भोजगढ़ी स्थित स्कूल परिसर पहुंची। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 15 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा। तिरंगे के साथ आगे बढ़ते छात्र-छात्राओं ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। विशाल तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया।

प्रधानाचार्य मुकट सिंह तथा अध्यापक अंजली गुप्ता और नसीर अहमद ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विशाल तिरंगे के साथ निकली यह भव्य यात्रा सुरीर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही और लोगों को एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश देती नजर आई।

Previous News

मथुरा-वृंदावन में लहराया तिरंगा, डीएम-एसएसपी ने निकाली भव्य बाइक रैली

Next News

बेटियों की शादी के लिए खरीदा प्लॉट, निकला पहले से बिका हुआ!