Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 फर्जी आधार कार्ड और 4 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना पुलिस को फर्जी दस्तावेजों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 कूटरचित आधार कार्ड, 2 मोबाइल फोन और वीआई कंपनी के 4 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को शाम करीब 3:55 बजे बठैन-जांव रोड पर बंबे की पुलिया से ग्राम जांव की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से खालिद पुत्र फजरूद्दीन, निवासी ग्राम विशम्भरा, थाना शेरगढ़, मथुरा, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ थाना कोसीकलां में मु0अ0सं0 559/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार कूटरचित आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और चार वीआई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना कोसीकलां पुलिस और स्वाट टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका रही।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील और कांस्टेबल अक्षय शामिल रहे।

Previous News

कलयुगी बेटों की करतूत! बीमार माता-पिता को घर से निकालने का आरोप, विरोध करने पर बहन को लाठी-डंडों से पीटा

Next News

मांट तहसील में ‘ब्रज उदय प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ, विधायक राजेश चौधरी बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता