Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कलयुगी बेटों की करतूत! बीमार माता-पिता को घर से निकालने का आरोप, विरोध करने पर बहन को लाठी-डंडों से पीटा

मथुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हाईवे थाना क्षेत्र में एक परिवार के भीतर विवाद इतना बढ़ गया कि बीमार माता-पिता को घर से निकालने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर कैंसर पीड़ित पिता की देखभाल कर रही उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई।

पीड़िता रुबीना का आरोप है कि उसके भाई अपनी पत्नियों के कहने पर वृद्ध मां और कैंसर से पीड़ित पिता को घर से बेघर करने का प्रयास कर रहे थे। रुबीना ने जब इसका विरोध किया तो भाइयों ने कथित तौर पर रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसे लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मारपीट में घायल रुबीना लहूलुहान हालत में हाईवे थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के इस विवाद ने रिश्तों और बुजुर्ग माता-पिता की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मारपीट और लगाए गए अन्य आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Previous News

57 कॉलेजों ने नहीं किया छात्रवृत्ति डेटा लॉक, हजारों छात्रों की स्कॉलरशिप पर मंडराया संकट

Next News

कोसीकलां पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 फर्जी आधार कार्ड और 4 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार