Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट तहसील में ‘ब्रज उदय प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ, विधायक राजेश चौधरी बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

मांट में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना के अंतर्गत मांट तहसील परिसर में ‘ब्रज उदय प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे रही हैं।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अब विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने टेंटी गांव की महिला प्रीती का उदाहरण देते हुए बताया कि वह करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

कैंटीन के शुभारंभ के दौरान विधायक राजेश चौधरी का माला, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप, सीओ अमरनाथ यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, थाना प्रभारी उमेश कुमार, रामू चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous News

कोसीकलां पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 फर्जी आधार कार्ड और 4 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार

Next News

वृंदावन पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 447 ग्राम गांजा और अवैध चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार