Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के किंग एंड क्वीन कैफे में लगी आग, बाल-बाल बचे युवक-युवतियां; नहीं मिला वैकल्पिक निकास

मथुरा। गोवर्धन चौराहे के समीप जयश्री कॉम्प्लेक्स स्थित किंग एंड क्वीन कैफे में आग लगने से हड़कंप मच गया। कैफे की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर लगे पैनलों में अचानक आग लग गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक की नजर आग पर पड़ी और उसने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

आग की सूचना मिलते ही पड़ोसी दुकानदारों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कैफे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए जब टीम सीढ़ियों की ओर पहुंची तो पाया कि ऊपर जाने वाली सीढ़ियां करीब 3 फीट चौड़ी हैं। आग लगने के दौरान ऊपर मौजूद युवक-युवतियां इन्हीं सीढ़ियों से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे।

अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक कैफे के अंदर से बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं था। वहीं सीढ़ियों को पैनल से कवर किया गया था। ऐसे में यदि आग तेजी से फैलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ने कैफे में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Previous News

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की नवागत अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता होगी पहली प्राथमिकता

Next News

महावन तहसील में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा