Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महावन तहसील में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

मथुरा के महावन तहसील परिसर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के साथ किसानों को खाद और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन के मुद्दे को भी उठाया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों के कार्यालयों की घेराबंदी की चेतावनी भी दी गई।


सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महावन पशु पैंठ पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में महावन तहसील पहुंचे और मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि दाखिल-खारिज, जाति और आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए कथित रूप से सुविधा शुल्क मांगा जाता है, जिससे किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारियों के कार्यालयों की घेराबंदी करेंगे।


कांग्रेस नेता गीता दिवाकर ने किसानों को खाद नहीं मिलने और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन के मामले को उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी की गई।

प्रदर्शन में मनोज गौड़, राजकुमार तिवारी, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, अजीत सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, सतीश सिंह, राजेश सारस्वत, पुष्पेन्द्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, अमर पाल, दीपक, अमित दीक्षित, शारिक कुरैशी और कैफ कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

मथुरा के किंग एंड क्वीन कैफे में लगी आग, बाल-बाल बचे युवक-युवतियां; नहीं मिला वैकल्पिक निकास

Next News

34 दिन की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर सुरीर पहुंचे ‘फौजी’, वनखंडी महादेव का किया जलाभिषेक