Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
त्रिदिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव में हुआ भव्य महाभिषेक, गूंजे जयकारे

वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय भगवान परशुराम जयंती समारोह के अंतर्गत सोमवार को भगवान परशुराम का भव्य महाभिषेक एवं पूजन-अर्चन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अनुष्ठान और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

ब्रज प्रांत के अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म के ऐसे महान प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके आदर्शों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में नैतिकता और धर्म की स्थापना हो सके।

जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और सत्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र और समाज के उत्थान में योगदान दें।

जिला महामंत्री आशीष गौतम ‘चिंटू’ ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन युवाओं के लिए विशेष प्रेरणास्रोत है और हमें उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे परिसर में “जय परशुराम” के जयघोष गूंजते रहे। भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव होने पर सत्यभान शर्मा व सुभाष गौड़ लाला पहलवान ने मुकुंदमोहन शर्मा कल्लू पहलवान को परशुराम शोभा यात्रा 2026 वृन्दावन का मुख्य संयोजक घोषित किया 

इस अवसर पर धर्मेंद्र गौतम,राजन चौधरी , अमित गौतम, पार्थ कृष्ण गौतम, रविकांत तिवारी, राजेश पाठक,राजू शर्मा अमित शर्मा आदि मौजूद थे इस अवसर पर  सभी ने मुकुंद मोहन शर्मा कल्लू पहलवान को पटका पहना कर स्वागत किया व बधाई दी।

Previous News

अयोध्या में नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार, रामलला के किए दर्शन

Next News

सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, तीन मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत