Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, तीन मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खैरपुर कदवा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेफ्टी टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान श्रीलाल मंडल, जय नंदन मंडल और बमबम मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सबसे पहले श्रीलाल टैंक में उतरा और जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गया।

उन्हें बचाने के लिए जय नंदन और फिर बमबम नीचे गए, लेकिन तीनों ही बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है, वहीं लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Previous News

त्रिदिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव में हुआ भव्य महाभिषेक, गूंजे जयकारे

Next News

थराली में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, बीमार होने को मजबूर लोग