Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार, रामलला के किए दर्शन

अयोध्या में नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने रामलला के दर्शन करने के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए चार्ज हैंडओवर किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी में कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय ख्याति की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

डीएम ने निर्देश दिए कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Previous News

कोसी नगर पालिका का बड़ा एक्शन: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हड़कंप

Next News

त्रिदिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव में हुआ भव्य महाभिषेक, गूंजे जयकारे