Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुणवत्ता एवं साफ सफाई को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मथुरा रेलवे जंक्शन पर अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है जिससे कि यात्रियों को भरपूर सुविधा मिल सके।

इसी के चलते बुधवार को मथुरा रेलवे जंक्शन पर अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया इस  मौके पर स्टेशन प्रबंधक स्टेशन, डायरेक्टर,सी एच आई, मुख्य खानपान निरीक्षक एवं आर पी एफ के अधिकारी  भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर लगी कैंटिनो में जाकर खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के बारे में जांच की गई साथ ही साथ दुकानों के आसपास साफ सफाई को लेकर भी निरीक्षण किया गया

किसी-किसी जगह पर गंदगी देखी गई इसे देख स्टेशन प्रबंधक के द्वारा कैंटीन संचालकों को फटकार भी लगाई।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि मथुरा रेलवे जंक्शन एक धार्मिक स्टेशन है और यहां पर हजारों की संख्या में यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन  रहता है तो ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि स्टेशन को साफ और स्वच्छ बनाए रखें और खाने-पीने की गुणवत्ता भी ठीक प्रकार मिल सके।

Previous News

भीषण गर्मी का कहर: मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के बढ़े मामले

Next News

अयोध्या में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिहार के साधु जनक मिश्रा की मौत, चालक गिरफ्तार