Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भीषण गर्मी का कहर: मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के बढ़े मामले

मथुरा में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

गर्मी के इस प्रकोप के चलते उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लोगों में अधिक देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में खान-पान और पानी की कमी के कारण यह बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं।

इसी के चलते मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा हुआ है। हर ओपीडी में लगभग 200 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल में भारी दबाव देखा जा रहा है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन गर्मी जनित मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

Previous News

मथुरा में बड़ी कार्रवाई: महिला टिप्पणी मामले में लापरवाही पर सदर थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी श्लोक कुमार का एक्शन

Next News

गुणवत्ता एवं साफ सफाई को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने किया निरीक्षण