Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिहार के साधु जनक मिश्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

अयोध्या की राम नगरी में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब रामसेवक पुरम क्षेत्र स्थित रामघाट के निकट शालिग्राम शिला के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे साधु को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बिहार निवासी 65 वर्षीय साधु जनक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आए हुए थे और यहां साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हादसे के बाद वाहन चालक ने दबंगई दिखाने की कोशिश की, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हनुमानगढ़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक को तत्काल श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Previous News

गुणवत्ता एवं साफ सफाई को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Next News

अयोध्या पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल, रामलला के दर्शन कर बोले—‘भगवान राम मेरे पाहुन हैं’