Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी दान गुल्लक के ताले तोड़कर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मथुरा। विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी दान गुल्लक के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि के बीच की बताई जा रही है।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मुख्य द्वार पर लगी दान गुल्लक के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद तत्काल मंदिर प्रशासन को सूचना दी गई।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है और लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की अपेक्षा की गई है।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी बनाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की तैयारी कर रही है। यह घटना मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और श्रद्धालुओं के बीच भी चिंता का विषय बन गई है।

Previous News

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर... 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Next News

बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालु और पुलिस में विवाद, महिला सिपाही पर मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल