Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर... 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आइशर ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे वर्धा जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में विरुल इंटरचेंज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक एक आइशर ट्रक ने सामने चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय तक समृद्धि एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रक की तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Previous News

मथुरा: मगोर्रा पुलिस ने 11 साल पुराने मामले में 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next News

द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी दान गुल्लक के ताले तोड़कर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल