Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में भक्ति का सैलाब, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और सायंकाल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्राएं निकाली गईं, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

जगन्नाथ घाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा को अलग-अलग सुसज्जित रथों में विराजमान किया गया। आरती के पश्चात बैंड-बाजों और पारंपरिक धार्मिक धुनों के बीच भव्य रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ज्ञानगुदड़ी स्थित उद्धव ज्ञानस्थल पहुंची और वहां से पुनः मंदिर लौटकर संपन्न हुई।

रथयात्रा के दौरान भगवान श्रीगणेश की आकर्षक झांकी और सजे-धजे रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर के सेवायत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप आम सहित अन्य फलों का वितरण करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भक्ति संगीत पर झूमते हुए इस दिव्य रथयात्रा का आनंद लेते नजर आए, जिससे पूरा वृंदावन भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

Previous News

आंसू ला देगी ये कहानी! मालिक की मौत के गम में पालतू डॉग 'डुग्गू' ने भी तोड़ा दम

Next News

सिपाही आत्महत्या कांड में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर