Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आंसू ला देगी ये कहानी! मालिक की मौत के गम में पालतू डॉग 'डुग्गू' ने भी तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के बैतूल से इंसान और उसके पालतू साथी के अटूट रिश्ते की एक बेहद भावुक कहानी सामने आई है। यहां 15 साल से अपने मालिक के साथ रहने वाले पालतू कुत्ते 'डुग्गू' ने मालिक के निधन के कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।


बैतूल के सिविल लाइन निवासी 67 वर्षीय प्रदीप जैन पिछले कई दिनों से बीमार थे। भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जब उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया, तो परिवार के साथ-साथ उनका 15 साल पुराना पालतू डॉगी डुग्गू भी बेहद बेचैन हो गया। वह बार-बार अपने मालिक के पास जाने की कोशिश करता रहा और पूरी रात रोता रहा।

अगले दिन जब प्रदीप जैन की अंतिम यात्रा निकली, तो डुग्गू भी अर्थी के पीछे-पीछे चल पड़ा। लेकिन कुछ ही कदम चलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने वहीं अंतिम सांस ले ली। इस मार्मिक घटना को देखकर अंतिम यात्रा में शामिल लोग भावुक हो उठे।

परिजनों ने बताया कि डुग्गू परिवार का सदस्य था और उसका अपने मालिक से बेहद गहरा लगाव था। अंततः प्रदीप जैन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया, जबकि पास ही डुग्गू को पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। इस घटना ने एक बार फिर इंसान और उसके वफादार साथी के बीच अटूट प्रेम और निष्ठा की मिसाल पेश की।

Previous News

हिमाचल में दर्दनाक बस हादसा, HRTC बस खाई में गिरी; 2 की मौत, कई यात्री घायल

Next News

वृंदावन में भक्ति का सैलाब, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब