Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अबकी बारी बांके बिहारी' के उद्घोष से गूंजा मथुरा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति बैठक संपन्न

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रथम ब्रज आगमन पर पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रज क्षेत्र के 19 जिलाध्यक्षों ने भाग लिया और संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर मंथन किया गया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने "जो श्याम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं" और "अबकी बारी बांके बिहारी" के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को नेतृत्व और सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा केवल राजनीतिक दिखावा है और परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने "जय माधव, जय यादव" और "अबकी बारी बांके बिहारी" के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा बल उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके दम पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।

Previous News

8 दिन में खराब हुआ AC, सर्विस के नाम पर मांगे ₹3500 डिजिटल वर्ल्ड पर ग्राहक का गंभीर आरोप

Next News

पदभार संभालते ही एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण