मथुरा-वृंदावन के नवनियुक्त नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कार्यभार संभालते ही शहर की जलभराव और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने रविवार को शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों, सीवरेज पम्पिंग स्टेशनों (SPS), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और नालों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वी.एस.ए. पुलिया नाले पर अतिरिक्त पम्पसेट लगाने, नया बस स्टैंड SPS की लीकेज तत्काल ठीक कराने तथा नालों से अवरोध हटाकर जल निकासी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने मसानी SPS की मरम्मत दो दिन के भीतर पूरी करने, सभी STP के इनफ्लो और आउटफ्लो का फ्लो-चार्ट गुरुवार तक प्रस्तुत करने तथा 15 जुलाई को समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
ओजस्वी राज ने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव से राहत दिलाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।