Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित अनियमितता, मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार

श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है।

मंदिर अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली बद्रीनाथ में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में आरोपी पर भेंट की नकदी और अन्य सामग्री को निजी लाभ के लिए ले जाने के आरोप सामने आए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

जांच के दौरान एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, फुटेज में आरोपी को गणना कक्ष से नकदी, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर का पैकेट कथित रूप से छिपाकर बाहर ले जाते हुए देखा गया।

पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous News

चमोली में फर्जी वोटर आईडी का खुलासा, बाहरी व्यक्ति को बनाया स्थानीय निवासी; जांच में बड़ा खुलासा

Next News

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई