Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मथुरा की थाना मगोर्रा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे राहुल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को कुम्हेर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र मेहताब, निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में गैंगस्टर एक्ट के अलावा धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट से संबंधित गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा की गई।

 
Previous News

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित अनियमितता, मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार

Next News

EXCLUSIVE: मथुरा की CO सिटी आशना चौधरी से सीधी बात, कानून-व्यवस्था से लेकर महिला सुरक्षा तक हर सवाल का जवाब - देखिए दमदार इंटरव्यू