Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लोहावन वृद्धाश्रम में गूंजे महात्मा बुद्ध के विचार, बुजुर्गों ने मानसिक शांति और करुणा का लिया संकल्प

मथुरा। 'बौद्धी पथ साप्ताहिक कार्यशाला' के तीसरे दिन मथुरा के लोहावन स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को मानसिक शांति, संतोष और महात्मा बुद्ध के जीवन-परिवर्तनकारी सिद्धांतों से परिचित कराना था, ताकि वे अपने जीवन को अधिक सकारात्मक और तनावमुक्त बना सकें।

कार्यशाला के दौरान वक्ता सीमा शर्मा ने कहा कि महात्मा बुद्ध के सिद्धांत केवल संन्यासियों के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के दैनिक जीवन को सरल, संतुलित और गरिमामय बनाने के लिए हैं। उन्होंने अष्टांगिक मार्ग, करुणा, क्षमा और आत्म-निरीक्षण जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर मन की शांति और दूसरों के प्रति दया भाव ही सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक चर्चा में भाग लिया और महात्मा बुद्ध के विचारों को गहराई से समझा। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इन सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आश्रम के पदाधिकारी को कार्यक्रम में सहयोग के लिए सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

Previous News

गौरा नगर में पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने 7 को रौंदा