Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने 7 को रौंदा

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस एवं राहत टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

Previous News

लोहावन वृद्धाश्रम में गूंजे महात्मा बुद्ध के विचार, बुजुर्गों ने मानसिक शांति और करुणा का लिया संकल्प

Next News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी 'भगवान परशुराम पुरी'