Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गौरा नगर में पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

वृंदावन। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड संख्या 34 स्थित गौरा नगर कॉलोनी में पेयजल संकट गहराने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजेंद्र हलवाई के समीप लगी पेयजल आपूर्ति की प्रेशर मोटर खराब होने के कारण गोविंद कुंड टीला और गोविंद कुंड रोड क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।

रविवार शाम पेयजल संकट से नाराज स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी एडवोकेट शाहरुख खान ने बताया कि गोविंद कुंड रोड क्षेत्र में पानी की समस्या पिछले 6 से 7 वर्षों से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर गर्मी में उन्हें इसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से खराब प्रेशर मोटर को तत्काल ठीक कराने और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के साथ-साथ स्थायी समाधान की मांग की है।

Previous News

राया में आवारा सांड का हमला बना मौत की वजह, पोखर में गिरने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Next News

लोहावन वृद्धाश्रम में गूंजे महात्मा बुद्ध के विचार, बुजुर्गों ने मानसिक शांति और करुणा का लिया संकल्प