Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना बलदेव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पलवल जनपद के थाना सदर क्षेत्र स्थित ग्राम दीघौट निवासी सचिन पुत्र वेदराम (24 वर्ष) को खडेरा पुलिया से ग्राम खडेरा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना बलदेव में दर्ज मुकदमा संख्या 192/2026 में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 5/25/27 भी बढ़ा दी गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंतजार अली, उपनिरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक उमंग त्यागी एवं कांस्टेबल अजीत साहू की टीम ने संयुक्त रूप से की।

Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन, यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहे विश्राम गृह

Next News

टाइटल: लंपी बीमारी को लेकर घबराएं नहीं पशुपालक, विभाग पूरी तरह सतर्क: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी