Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन, यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहे विश्राम गृह

मथुरा के गोवर्धन में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ-साथ रेल प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

रेलवे स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री और थर्ड एंट्री पर अस्थायी विश्राम गृह तैयार किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को ठहरने और आराम करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मथुरा से कासगंज रूट पर दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे प्रशासन का दावा है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Previous News

महावन-दाऊजी रोड पर मौत का गड्ढा! सादाबाद से लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Next News

बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार