Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टाइटल: लंपी बीमारी को लेकर घबराएं नहीं पशुपालक, विभाग पूरी तरह सतर्क: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

मथुरा में पशुओं में फैलने वाली लंपी बीमारी को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला ने पशुपालकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जनपद में लंपी बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि यदि किसी पशु में लंपी के संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो पशुपालक तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना दें। विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंचकर पशु की जांच करेगी और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों से जनपद में स्किन डिजीज, लंपी तथा खुरपका-मुंहपका रोग के विरुद्ध विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए सभी विकास खंडों में पशुपालन विभाग की टीमें सक्रिय हैं और लगातार निगरानी के साथ टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

Previous News

बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Next News

मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या, पति पर चाकू से हमला करने का आरोप