Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वच्छ मथुरा मिशन पर नगर निगम का फुल एक्शन! वार्ड-वार्ड पहुंच रहे अधिकारी, सफाई व्यवस्था की पड़ताल

मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम का 15 दिवसीय विशेष स्वच्छ महा-अभियान पूरी रफ्तार से जारी है। अभियान के तहत नगर आयुक्त जग प्रवेश स्वयं विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है, वहां पूरी सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को भी नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण करने और सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, नालों एवं सड़कों की साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर मथुरा-वृंदावन का सपना तभी साकार होगा, जब जनसहभागिता और कर्मचारियों का समर्पण दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।

नगर निगम द्वारा अभियान के तहत शहरभर में व्यापक स्तर पर सफाई, अतिक्रमण हटाने, जन-जागरूकता और सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित करना है।

Previous News

BREAKING NEWS: मथुरा के 11 स्कूलों पर गिरी गाज! यूपी बोर्ड ने खत्म की मान्यता

Next News

स्वच्छ मथुरा मिशन को मिली रफ्तार! 70 लाख की 10 नई कचरा गाड़ियां सड़कों पर उतरीं