Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वच्छ मथुरा मिशन को मिली रफ्तार! 70 लाख की 10 नई कचरा गाड़ियां सड़कों पर उतरीं

मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ा कदम उठाया है। 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान के तहत करीब 70 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई 10 नई कचरा गाड़ियों को शहर की सफाई व्यवस्था में शामिल किया गया है। इन गाड़ियों के संचालन से कचरा संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया अब और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी।

नगर निगम की सहयोगी संस्था नेचर ग्रीन द्वारा लाई गई इन 10 गाड़ियों में से 5 गाड़ियों को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर तथा 5 गाड़ियों को मथुरा शहर के द्वारकाधीश मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत हो सके।

नगर निगम ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए करीब 90 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की है, जो विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।

नगर निगम ने पूरे मथुरा-वृंदावन को 10 सेक्टरों में विभाजित किया है और प्रत्येक सेक्टर के लिए एक-एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।

नगर निगम का कहना है कि इस महाअभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि कचरा प्रबंधन, जन-जागरूकता, अतिक्रमण हटाने और शहर के सौंदर्यीकरण के माध्यम से मथुरा-वृंदावन को देश के सबसे स्वच्छ धार्मिक नगरों में शामिल करना है।

Previous News

स्वच्छ मथुरा मिशन पर नगर निगम का फुल एक्शन! वार्ड-वार्ड पहुंच रहे अधिकारी, सफाई व्यवस्था की पड़ताल

Next News

कंकाली स्थित पुरातत्व विभाग परिसर 11 दिन अंधेरे में! बिजली विभाग की लापरवाही से सूखने लगे हजारों पेड़-पौधे