Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: मथुरा के 11 स्कूलों पर गिरी गाज! यूपी बोर्ड ने खत्म की मान्यता

मथुरा में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने जनपद के 11 विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो वर्षों तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में एक भी छात्र शामिल नहीं हुआ, जिसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो वर्षों तक बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं होता है, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है। इसी नियम के तहत प्रदेशभर में अब तक 465 विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जा चुकी है।

जारी सूची में मथुरा के 11 विद्यालयों के नाम शामिल हैं। इनमें श्री रामफल पब्लिक स्कूल, गुलाब सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं, जिनकी मान्यता अब समाप्त कर दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को नियमानुसार सूचना भेज दी गई है और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। मान्यता समाप्त होने के बाद ये विद्यालय अब यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूल के रूप में संचालित नहीं किए जा सकेंगे।

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous News

चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोलियों की गूंज! रंगदारी न देने पर कॉलोनाइजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Next News

स्वच्छ मथुरा मिशन पर नगर निगम का फुल एक्शन! वार्ड-वार्ड पहुंच रहे अधिकारी, सफाई व्यवस्था की पड़ताल