Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

गोवर्धन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बघेल धनगर समाज की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जयकारे लगाए और उनके आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुकेश धनगर और दिनेश प्रधान ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के न्यायप्रिय शासन, जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से लोकमाता के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक एकता, भाईचारे तथा समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

Previous News

बेकाबू बस बनी मौत का तांडव! कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

Next News

चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोलियों की गूंज! रंगदारी न देने पर कॉलोनाइजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग