Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बेकाबू बस बनी मौत का तांडव! कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू बस ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस नंद नगरी फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर तीन मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बस के नीचे घिसटते चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि घटनास्थल पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय बस में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी।

Previous News

अमरनाथ विद्या आश्रम में पंडित आनंद मोहन वाजपेयी स्मृति तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया दम, 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Next News

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा