Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
51वें आपातकाल की बरसी पर भाजपा का बड़ा आयोजन, 'संविधान हत्या दिवस' समारोह कल

भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा 25 जून को आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर 'संविधान हत्या दिवस समारोह एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मसानी लिंक रोड स्थित प्रणय गार्डन में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

भाजपा नेताओं के अनुसार वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।

भाजपा महानगर इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Previous News

गंगा दशहरा पर अलर्ट मोड में नगर निगम, नगर आयुक्त ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण

Next News

26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग! दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी