Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग! दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे की तलाश जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई एमबीए छात्रा बबीता पांडे का 26 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग और अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद बबीता का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर निवासी बबीता पांडे 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान गोई बेस कैंप क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। इसके बाद से प्रशासन ने बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया, जिसमें ड्रोन, डॉग स्क्वॉड, पर्वतीय बचाव दल और हेलीकॉप्टर तक की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

जांच एजेंसियां अब तकनीकी पहलुओं पर भी फोकस कर रही हैं। मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

इस बीच बबीता पांडे के लापता होने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान ट्रेकिंग परमिट से जुड़ी अनियमितताओं और फर्जी परमिट रैकेट की भी चर्चा सामने आई है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है।

परिजन अब भी बबीता के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों, खाइयों और ट्रेक मार्गों पर सर्च अभियान चला रही हैं।

Previous News

51वें आपातकाल की बरसी पर भाजपा का बड़ा आयोजन, 'संविधान हत्या दिवस' समारोह कल

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन बिकी, नौकरी गई, मां की मौत हुई... फिर भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा