Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: भाई की मौत के गम में मायके जा रही बहन की सड़क हादसे में गई जान

नियति का खेल कभी-कभी इतना क्रूर हो जाता है कि सुनने वालों की आंखें भी नम हो जाएं। कोसीकलां फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जो अपने भाई के निधन के गम में मायके जा रही थी। हादसे में उसके पति और बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बरसाना थाना क्षेत्र के गांव रहेड़ा निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी गीता और साली मधु के साथ बाइक से कोसीकलां स्थित ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गीता के भाई का करीब एक सप्ताह पहले निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। भाई की मौत के बाद गीता अपने मायके जा रही थी।

जैसे ही तीनों कोसीकलां के फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति ओमप्रकाश और बहन मधु की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह पहले ही गीता ने अपने भाई को खोया था और अब सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी भी छीन ली। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।

Previous News

डिलीवरी बॉय की संदिग्ध मौत पर ब्लिंकिट स्टोर पर शव रख हंगामा

Next News

पत्नी के सपनों के लिए बना लुटेरा! 10.70 लाख की फर्जी लूट रचने वाला सेल्समैन पत्नी समेत गिरफ्तार