Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुरादाबाद में कांग्रेस को मिली नई मजबूती: 21 लोगों ने थामा पार्टी का दामन, संगठन विस्तार पर जोर

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर पैराडाइज में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान 21 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में विश्वास जताया। नए सदस्यों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगू सिंह त्यागी, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी अरुण कुमार त्यागी, अमरोहा के तारीख खान तथा कांठ विधानसभा क्षेत्र के 15 कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के विचारों के साथ किसानों, युवाओं, अधिवक्ताओं और छात्रों की आवाज बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस संबंध में अधिवक्ताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है ताकि इस विषय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित गुप्त दान प्रकरण का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेताओं का कहना है कि बड़ी संख्या में नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

Previous News

अयोध्या दौरे से पहले बढ़ा विवाद: अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित कार्यक्रम का संतों और सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध

Next News

डिलीवरी बॉय की संदिग्ध मौत पर ब्लिंकिट स्टोर पर शव रख हंगामा