Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टाइगर श्रॉफ ने लिया बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद, जनसेवा और समाजहित पर हुई विशेष चर्चा

मुंबई स्थित सनातन मठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभिनेता को बागेश्वर धाम में संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल, माँ अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारा तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जनसेवा के प्रति बागेश्वर सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।

यह मुलाकात आध्यात्मिकता, सेवा और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का एक प्रेरक संदेश लेकर सामने आई है।

Previous News

आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 30 जून को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

Next News

अयोध्या दौरे से पहले बढ़ा विवाद: अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित कार्यक्रम का संतों और सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध