Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 30 जून को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

मथुरा के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), वृंदावन रोड, मथुरा में आगामी 30 जून 2026 को भव्य अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में मथुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेंगे।

प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई ने बताया कि वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां, जो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी मेले में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित छायाप्रति, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक विवरण तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। मेला सुबह 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर, वृंदावन रोड, मथुरा में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा है कि यह रोजगार प्राप्त करने और उद्योगों से सीधे जुड़ने का सुनहरा अवसर है। मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

Previous News

पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त 'ओ' लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

Next News

टाइगर श्रॉफ ने लिया बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद, जनसेवा और समाजहित पर हुई विशेष चर्चा