Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामपथ, दान और चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी मथुरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि श्रीराम मंदिर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और मंदिर से जुड़े दान एवं चढ़ावे को लेकर सामने आई खबरों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उनका आरोप है कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितताओं का नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था से भी जुड़ा हुआ है।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन तो किया गया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ऐसे में जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे के प्रबंधन तथा व्यय का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।

इस दौरान पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: कोलकाता में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन गोदाम, कई मजदूरों के दबने की आशंका

Next News

बिना फायर सेफ्टी के नही चलेंगे कोचिंग संस्थान और होटल: डीएम