Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: कोलकाता में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन गोदाम, कई मजदूरों के दबने की आशंका

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन एक गोदाम का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कई मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियों की कई टीमें पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों और विशेष उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार हादसा तारातला क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन वेयरहाउस में हुआ। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में तकनीकी खामी या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

बिजलीघर के शिवाजी मार्केट में कपड़ों की दुकान में लगी आग, आधे घंटे तक मचा हड़कंप

Next News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन