महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस युवती से कुछ ही महीनों बाद शादी होनी थी, उसी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि कई दिनों से रची जा रही सुनियोजित साजिश का अंजाम था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी और केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। जांच में सामने आया कि दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए कई बार कोशिश की। आखिरकार लोहागढ़ किले पर ले जाकर उसे करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस का दावा है कि हत्या से पहले भी कई बार केतन को मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार वह बच गया। घटना के बाद इसे हादसा बताने की कोशिश की गई, मगर परिवार के शक और पुलिस जांच ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया।
जांच में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है