Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोहर्रम जुलूस में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहर्रम जुलूस को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। वीडियो में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुनाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि एक नाबालिग से नारे लगवाकर वीडियो बनाया गया था और उसे मोहर्रम जुलूस का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

पुलिस के अनुसार यह वीडियो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और माहौल खराब करने की नीयत से प्रसारित किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस साइबर टीम भी वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और उसे वायरल करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या संदेश को बिना सत्यापन के साझा न करें और अफवाहों से बचें। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Previous News

मंगेतर ही निकली मौत की वजह! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, फिर 400 फीट गहरी खाई में धक्का

Next News

स्वास्थ्य एक्शन! आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना से 21 आयुर्वेदिक अस्पताल बाहर