Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई लोकल में खूनी खेल! गेट बंद करने को लेकर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लोकल ट्रेन में गेट बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चलती ट्रेन में हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में गेट बंद करने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष थी। घटना अंधेरी और बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच हुई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Previous News

हरियाणवी सिंगर ने संतों के चरणों में टेका माथा, देवकीनंदन ठाकुर और अनिरुद्धाचार्य का लिया आशीर्वाद

Next News

मंगेतर ही निकली मौत की वजह! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, फिर 400 फीट गहरी खाई में धक्का