Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 19 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सरकार विवादित आदेश वापस ले, हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट: कुंवर नरेंद्र सिंह

मांट तहसील में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, मुंशियों, टाइपिस्टों एवं अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को उस समय बल मिला, जब वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल नेता कुंवर नरेंद्र सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान कुंवर नरेंद्र सिंह ने आंदोलनरत लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सरकार से विवादित आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से हजारों परिवार इस कार्य से जुड़े हुए हैं और अपनी आजीविका इसी पर निर्भर रखते हैं। ऐसे में नए कानून एवं आदेश के कारण उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

रालोद नेता ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, मुंशी और टाइपिस्ट न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा इनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं होगी।

कुंवर नरेंद्र सिंह ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और सहमति के माध्यम से समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

वहीं आंदोलनरत लोगों ने भी सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए मांग की कि विवादित आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए, ताकि उनके रोजगार और भविष्य पर मंडरा रहा संकट समाप्त हो सके।

कार्यक्रम के दौरान दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरलाल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी गोपाल अग्रवाल ने कुंवर नरेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Previous News

ढकेल लगाने के विवाद में दबंगों का तांडव! एक युवक का पैर तोड़ा, दूसरे का सिर फोड़ा

Next News

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, VHP की अहम बैठक में हुए शामिल; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद